Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi CM Rekha Gupta ने INA Delhi Haat में Teej Festival मनाया, कारीगरों का हौसला बढ़ाया

    2 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, आठ अगस्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से आईएनए दिल्ली हाट में आयोजित ‘तीज महोत्सव’ में हिस्सा लिया और महिलाओं तथा अन्य उपस्थित लोगों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी के बीच लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करते हैं और समाज में आपसी सद्भाव तथा अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘तीज केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तीकरण का उत्सव है।’’ दो दिवसीय यह महोत्सव आठ और नौ अगस्त को दिल्ली हाट तथा पीतमपुरा में आयोजित किया जा रहा है।इसका उद्देश्य महिला सशक्तीकरण, प्रकृति के प्रति प्रेम और पारंपरिक मूल्यों को प्रदर्शित करना है, साथ ही दिल्लीवासियों और पर्यटकों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। इन स्थलों को विशेष थीम के आधार पर सजाया गया है, ताकि आगंतुकों को आकर्षक सांस्कृतिक अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली हाट जैसे मंच दिल्ली की लोक कला और व्यंजनों को प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस तरह के आयोजन ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करते हैं और कारीगरों तथा छोटे उद्यमियों के लिए अवसर भी पैदा करते हैं।’’ पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार इन अमूल्य परंपराओं को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने तथा इन्हें आने वाली पीढ़ियों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi से US VP JD Vance ने फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा
    Next Article
    Shashi Tharoor ने दी टिप्पणी पर सफाई, Rahul Gandhi या नेतृत्व पर हमला नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment