Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

    1 hour from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, दो अक्टूबर पश्चिम दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी के 30-वर्षीय एक कर्मचारी पर कथित तौर पर चाकू से हमलाकर 30 लाख रुपये लूट लिये। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुई, जब प्रवीण नाम का कर्मचारी नकदी लेकर मोटरसाइकिल से जाफराबाद स्थित अपने घर से पश्चिम विहार की ओर जा रहा था।पुलिस ने बताया कि जब वह जखीरा फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और रुपयों से भरा उसका बैग छीनने का प्रयास किया। सूत्रों ने बताया कि प्रवीण ने लुटेरों का विरोध किया, जिसके बाद उनमें से एक ने चाकू निकाला और उसके सीने में घोंप दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी 30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर अपनी मोटरसाइकिल से अज्ञात दिशा की ओर भाग गए।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मोती नगर थाने में लूट और हमले से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए जखीरा फ्लाईओवर और आसपास की सड़कों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आरोपियों को यह कैसे पता चला कि प्रवीण 30 लाख रुपये लेकर जा रहा था। पुलिस कर्मचारी और कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी ने आरोपियों के साथ रुपयों के बारे में जानकारी साझा की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court
    Next Article
    असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment