Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में 15 लाख परिवारों को मिली LPG सिलेंडर योजना की दूसरी किस्त

    7 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को लगभग 15 लाख लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर योजना की दूसरी किस्त वितरित की। इस वर्ष की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने राजधानी में हर साल होली और दिवाली के अवसर पर एक मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर के बराबर राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। यहां तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा, ‘‘यह आपके वोट की ताकत है, सीधे आपके बैंक खातों में पैसे स्थानांतरित किए गए हैं।यह भाई दूज त्योहार पर आपके भाई नरेन्द्र मोदी की तरफ से एक उपहार है।’’ अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने लगभग 15 लाख राशन कार्ड धारकों को कुल 142 करोड़ रुपये की राशि प्रत्यक्ष नकद अंतरण के माध्यम से उनके खाते में भेजी। उन्होंने बताया कि पीएम उज्ज्वला योजना के 1.25 लाख परिवारों को 642 रुपये और गैर-पीएमयूवाई के 14.21 लाख परिवारों को 942 रुपये प्रति परिवार प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विशेष रूप से महिला केंद्रित कल्याण योजनाएं शुरू कर रही है, जिनमें दिल्ली लक्ष्मी योजना, लखपति योजना और मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना शामिल हैं।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि त्योहारों के अवसर पर परिवारों को आर्थिक सहयोग मिले और घरेलू खर्च का बोझ कम हो। उन्होंने कहा, “हम अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा कर रहे हैं, हम पर भरोसा रखें, आपकी सरकार आपके अच्छे और बुरे समय में आपके साथ खड़ी है।” इस योजना के तहत, दिल्ली में एक एलपीजी सिलेंडर की प्रचलित कीमत के बराबर राशि पात्र परिवार के मुखिया के आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे स्थानांतरित की जाती है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए धनराशि निर्धारित की है।राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इस योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना पर प्रतिवर्ष लगभग 242 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ethanol Blending पर Rahul Gandhi को खुश करने में जुटी है Congress: Pralhad Joshi
    Next Article
    Mathura में PM Awas Yojana का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी अनिल कुमार गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment