Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mathura में PM Awas Yojana का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी अनिल कुमार गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा जिले के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने युवती को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।पीड़िता ने उस पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। वृन्दावन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अश्विनी कुमार ने बताया कि पीड़िता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि आवदेन के कुछ दिन बाद उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से लगातार संदेश आ रहा था कि उसका आवास स्वीकृत हो गया है और वह आकर कागजी कार्रवाई पूरी कर ले।एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम अनिल कुमार बताया और 30 अक्तूबर को उसे एक खाली प्लॉट दिखाते हुए बताया कि यह स्थान प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों के लिए स्वीकृत हुआ है तथा उसे भी एक आवास मुफ्त मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने पांच नवंबर को सरकारी कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए वृन्दावन में एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां आरोपी अनिल ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह बेसुध हो गई।इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस के मुताबिक होश आने पर पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अनिल कुमार (24) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में 15 लाख परिवारों को मिली LPG सिलेंडर योजना की दूसरी किस्त
    Next Article
    Kannauj में वकील की हत्या के आरोप में मुख्य अभियुक्त अमोल दीक्षित और मां मुन्नी देवी पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment