Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?

    16 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह को एक खत लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हमला करने का आदेश किसने दिया था। राहुल गांधी ने कहा कि वे 20 जुलाई को दिल्ली में शांति से अपनी बात रख रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय कराने के लिए यह लेटर लिख रहे हैं।छात्रों पर खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल क्यों हुआ?राहुल गांधी ने अपने खत में कहा कि छात्र सिर्फ एक साफ-सुथरी और सही शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी बात सुनने की जगह सुरक्षाबलों ने उन पर आंसू गैस और पेलेट गन जैसे खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया। इस कार्रवाई में सैकड़ों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान का Exit और प्रह्लाद जोशी की Entry के बाद CJP ने खत्म किया विरोध प्रदर्शन, अब आगे क्या?पेलेट गन के इस्तेमाल पर उठाए सवालराहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर आई तस्वीरें और रिपोर्ट इस बात का सबूत हैं कि लोग कितने गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पत्रकार भी शामिल है। राहुल गांधी ने बताया कि वे 19 साल के छात्र साहिल लोचब से मिले, जो पेलेट गन का छर्रा लगने की वजह से बेहद दर्द में है और उसकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है।राहुल गांधी के गृह मंत्री से सीधे सवालपत्र में राहुल गांधी ने सीधे अमित शाह से सवाल पूछते हुए कहा, "दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबल सीधे आपके अंडर आते हैं, तो क्या आपने पेलेट गन और इस तरह के बल प्रयोग की इजाजत दी थी? अगर आपने आदेश नहीं दिया, तो फिर छात्रों पर इस तरह की कार्रवाई की परमिशन किसने दी? सादे कपड़ों में लाठियां चलाते दिख रहे लोग पुलिस वाले हैं या कोई और? उन्हें वहां भेजने की इजाजत किसने दी?" इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat में PM Modi ने कारगिल के वीरों को किया नमन, Defence Sector की बड़ी उपलब्धियां गिनाईंलोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का हकराहुल गांधी ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में शांति से अपनी बात रखना और प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है। सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा करे और बातचीत के जरिए उनकी समस्याएं सुलझाए। इस तरह की हिंसा लोकतंत्र के खिलाफ है और इससे पूरे देश के युवाओं में भारी गुस्सा है। छात्र अब सरकार से जवाब मांग रहे हैं और उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? pic.twitter.com/NDwfka1UqO— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kailash Vijayvargiya का बड़ा दावा, पहले ही दिन इस्तीफे को तैयार थे Dharmendra Pradhan
    Next Article
    धर्मेंद्र प्रधान का Exit और प्रह्लाद जोशी की Entry के बाद CJP ने खत्म किया विरोध प्रदर्शन, अब आगे क्या?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment