Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्मेंद्र प्रधान का Exit और प्रह्लाद जोशी की Entry के बाद CJP ने खत्म किया विरोध प्रदर्शन, अब आगे क्या?

    17 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी के छात्र आंदोलन के भारी दबाव के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार को छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। इसके साथ ही धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। मोदी सरकार के 12 सालों से ज्यादा के कार्यकाल में किसी कैबिनेट मंत्री को इस तरह हटाए जाने की यह पहली बड़ी घटना है, जिसे बीजेपी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका और विपक्ष के लिए बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।CJP ने वापस लिया आंदोलन, सरकार से बनी सहमतिकॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहा यह आंदोलन सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत के बाद खत्म कर दिया गया। अभिजीत दिपके की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसके बाद पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तुरंत आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया। सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "लोकतंत्र की जीत हुई।" इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat में PM Modi ने कारगिल के वीरों को किया नमन, Defence Sector की बड़ी उपलब्धियां गिनाईंआंदोलन के बाद के 5 बड़े अपडेटधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नीट यूजी पेपर लीक विवाद और छात्रों के गुस्से के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद छोड़ दिया। प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।सीजेपी का आंदोलन खत्म: सरकार से सहमति बनने के बाद सीजेपी ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया और इसे "लोकतंत्र की जीत" बताया।छात्रों की मांगें मंजूर: नीट विवाद की वजह से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने पर सरकार मान गई है।परीक्षा सिस्टम में सुधार पर होगी बात: चार हफ्ते बाद सरकार और सीजेपी के बीच दोबारा बैठक होगी, जिसमें परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और बड़े बदलावों पर चर्चा की जाएगी।बढ़ती राजनीतिक हलचल: नीट विवाद ने बीजेपी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है, वहीं सरकार अपने राजनीतिक नुकसान को कम करने में जुटी है। इसे भी पढ़ें: ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबीछात्रों पर हुई एफआईआर होंगी वापससरकार ने प्रदर्शनकारियों की मुख्य शर्तों को स्वीकार कर लिया है। इसके तहत नीट अभ्यर्थियों में जिन छात्रों ने आत्महत्या की थी, उनके परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली और बीजेपी शासित राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज केस वापस लिए जाएंगे। दोनों पक्षों के बीच चार हफ्ते बाद होने वाली अगली बैठक में परीक्षा सिस्टम में सुधार के रोडमैप पर बात होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?
    Next Article
    Mann Ki Baat में PM Modi ने कारगिल के वीरों को किया नमन, Defence Sector की बड़ी उपलब्धियां गिनाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment