Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना

    53 minutes from now

    2

    0

    राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को पूरे दिन आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है, और लाल किले पर होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान भी बहुत हल्की बारिश हो सकती है। लाल किला क्षेत्र के लिए जारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने शनिवार सुबह जारी पूर्वानुमान में कहा, ‘‘आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।सुबह छह बजे से सात बजे के बीच बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच लगभग दो से चार मिलीमीटर तक बहुत हल्की बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है।’’ पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि दोपहर से शाम के बीच लगभग तीन मिमी तक बहुत हल्की बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए हुए थे और सतही हवाएं शांत थीं।आईएमडी के अनुसार, आज तड़के बारिश दर्ज नहीं की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mallikarjun Kharge ने Independence Day पर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का किया आह्वान
    Next Article
    PM Modi ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से भाषण के दौरान पहना पारंपरिक लाल साफा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment