Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mallikarjun Kharge ने Independence Day पर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का किया आह्वान

    43 minutes from now

    1

    0

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पिछले एक दशक में भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक सद्भाव के सामने गंभीर चुनौतियां आई हैं। खरगे ने कहा कि युवाओं को अपनी आकांक्षायें पूरी करने के अवसर, किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान और महिलाओं को समानता, सशक्तीकरण तथा देश के भविष्य को आकार देने में समान आवाज मिलनी चाहिए। उन्होंने ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पिछले 79 वर्षों में भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, संघर्षों का सामना किया है और सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ा है, लेकिन एक राष्ट्र के रूप में कई आकांक्षाएं अभी भी अधूरी हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत के लिए स्वतंत्रता केवल ब्रिटिश शासन से मुक्ति नहीं थी, बल्कि यह संविधान द्वारा प्रत्येक भारतीय को समानता, गरिमा, न्याय और बिना भय के बोलने की स्वतंत्रता का आश्वासन है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ये मूल्य लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत और प्रत्येक नागरिक के लिए सबसे मजबूत सुरक्षा कवच हैं।’’ खरगे ने कहा कि दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को संविधान में किए गए समानता और न्याय के वादे का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इस स्वतंत्रता दिवस पर हमारा सबसे बड़ा संकल्प उम्मीद होना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shankar Mahadevan ने UP Police के गीत खाकी का सितारा को अपनी सबसे बड़ी कमाई बताया
    Next Article
    Delhi Weather: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment