Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Dewas में School Van पानी भरे अंडरपास में फंसाने वाला चालक गिरफ्तार, सात बच्चे बचाए गए

    31 minutes from now

    1

    0

    (छठे पैरा में कुछ शब्द जोड़ते हुए) देवास, 26 अगस्त मध्यप्रदेश के देवास शहर में एक रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरा होने के बावजूद एक निजी विद्यालय की वैन निकालने की कोशिश करके उसमें सवार एक शिक्षक और सात विद्यार्थियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सरकारी दिशा-निर्देशों की कथित अनदेखी के कारण विद्यालय के संचालक के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज किया गया है।घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बीच यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर की गई है। यादव ने एक बयान में कहा,‘‘विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 अगस्त (मंगलवार) को देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर गया था और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने इसके दोनों ओर बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद कर दिया था। अधिकारी के मुताबिक इन इंतजामों के बावजूद एक निजी विद्यालय के विद्यार्थियों को ले जा रहे वैन चालक ने दुस्साहस करते हुए बैरिकेड हटाए और वह वाहन को अंडरपास में ले गया।उन्होंने बताया कि पानी अधिक होने के कारण वैन बंद होकर फंस गई और चालक स्कूली बच्चों को वाहन में ही छोड़कर मौके से रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि वैन चालक को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय नागरिकों और पुलिस कर्मियों ने रस्सियों की सहायता से स्कूल वैन में सवार एक शिक्षक और सात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।उन्होंने बताया कि स्कूल वैन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के मानकों और चालक के चरित्र सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देशों की कथित अनदेखी के कारण विद्यालय संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Flash Floods | नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही! 160 की लोगों की मौत और 750 लापता, भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर
    Next Article
    Nepal Flood में फंसे लोगों के लिए जारी हुए Helpline Number, Uttarakhand ने शुरू की मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment