Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढाई लाख रुपए मांगने पर युवक से मारपीट:जालौन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी समेत 9 पर केस, हाकी-गुम्मों से हमला

    14 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई में उधारी के करीब ढाई लाख रुपए वापस मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रुपए मांगने पहुंचे युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में उरई कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शक्ति गहोई समेत पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 191(2), 191(3), 351(3) और 352 के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों पर मारपीट, चोट पहुंचाने, दंगा, धमकी और गाली-गलौज के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साल पहले दिए थे ढाई लाख रुपए, वापस मांगने पर विवाद इंद्रानगर निवासी रूपेंद्र सिंह परिहार उर्फ बीनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सचिन दीक्षित से काफी समय से दोस्ती थी। दोनों के बीच रुपए का लेनदेन भी होता रहता था। आरोप है कि करीब एक साल पहले सचिन दीक्षित ने अपनी महिला मित्र मुस्कान दुबे को ढाई लाख रुपए की जरूरत बताते हुए रकम देने के लिए कहा था। सचिन ने रकम वापस कराने की गारंटी भी ली थी। रूपेंद्र के मुताबिक, उसने 1 लाख 90 हजार रुपए फोन-पे के जरिए मुस्कान दुबे के खाते/मोबाइल नंबर पर भेजे, जबकि बाकी रकम नकद सचिन दीक्षित को दी थी। पीड़ित का आरोप है कि करीब एक साल बाद जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो मुस्कान दुबे ने कहा कि रुपए सचिन दीक्षित को दिए गए हैं और अब उसी से रकम मांगी जाए। इसके बाद रूपेंद्र ने सचिन से कई बार संपर्क कर पैसे वापस करने को कहा, लेकिन आरोप है कि वह लगातार टालमटोल करता रहा। रात 11 बजे बुलाया, पहुंचते ही गाली-गलौज और मारपीट का आरोप तहरीर के मुताबिक, 3 अगस्त की रात करीब 11 बजे रूपेंद्र ने सचिन दीक्षित को फोन कर दोबारा रुपए वापस करने के लिए कहा। आरोप है कि सचिन ने उसे मच्छर चौराहा स्थित शक्ति गहोई के मकान के पास बुलाया। रूपेंद्र के अनुसार, वहां पहुंचने पर शक्ति गहोई, अंशुल तिवारी, शिवम चौरसिया, आदित्य मारवाड़ी समेत चार अज्ञात लोग मौजूद थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही सभी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने अपने रुपए वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शक्ति गहोई ने साथियों से उसे जान से मारने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने लात-घूंसों, हाकी और गुम्मों से हमला कर दिया। रूपेंद्र को बचाने पहुंचे उसके मित्र गगन राजपूत और शिवम सेंगर के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। हमले में शिवम सेंगर के कंधे के पास चोट लगने और गगन राजपूत के भी घायल होने की बात तहरीर में कही गई है। 'हम भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता' का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपितों ने खुद को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए धमकी दी कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आरोप है कि उधारी के रुपए दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। रूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी जान का खतरा है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अस्पताल में भी हुआ हंगामा, अब पुलिस जांच में मेडिकल रिपोर्ट और वीडियो इसी विवाद के बाद घायल युवकों का मेडिकल कराने के दौरान उरई जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी हंगामे का मामला सामने आया था। आरोप है कि शक्ति गहोई अपने साथियों के साथ घायल युवकों का मेडिकल कराने अस्पताल पहुंचे थे। वहां चिकित्सक और अस्पताल कर्मचारियों से अभद्रता किए जाने का आरोप लगा। मामले में मेडिकल रजिस्टर फाड़ने, जबरन मेडिकल कराने और रेफर लिखने का दबाव बनाने जैसे आरोप भी लगाए गए थे। अस्पताल में हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। इसके बाद कोतवाली उरई में भी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और धमकाने का मामला सामने आने की बात कही गई। अब मारपीट और धमकी के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पूरे प्रकरण में सामने आए तथ्यों, मेडिकल रिपोर्ट, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को बेरहमी से पीटा, VIDEO:बांधकर तलवे पर बरसाए डंडे; महिलाओं ने चप्पलें मारीं, युवती को मारे थप्पड़
    Next Article
    नोएडा में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस:एक दिन में 29 एमएम बारिश, सीजन में 57 प्रतिशत कम रिकार्ड हुई बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment