Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DIG अयोध्या ने अमेठी में की समीक्षा बैठक:मोहर्रम और SI भर्ती परीक्षा के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तैयारियों पर दिए निर्देश

    18 hours ago

    1

    0

    अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सोमेन वर्मा ने देर रात अमेठी का दौरा किया। उन्होंने गौरीगंज की नवीन पुलिस लाइन में मोहर्रम त्योहार, उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2025 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और पायलट प्रोजेक्ट '9 वर्टिकल' के क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आगामी मोहर्रम त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, SI भर्ती परीक्षा के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) प्रक्रिया को निष्पक्ष कराना तथा शासन के '9 वर्टिकल' पायलट प्रोजेक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करना था। पुलिस अधीक्षक (SP) अमेठी सरवणन टी. ने पुष्पगुच्छ देकर DIG का स्वागत किया। DIG सोमेन वर्मा ने '9 वर्टिकल' पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित थानों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी अभिलेखों और रजिस्टरों का सुव्यवस्थित मैनुअल और डिजिटल संधारण सुनिश्चित करने, त्रुटिरहित प्रविष्टियां करने और शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने पर जोर दिया। मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई। DIG ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त बढ़ाने और पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। DIG ने सभी अधिकारियों को शासन व उच्चाधिकारियों के आदेशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी (CO) और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिश्वत ऑडियो पर SSP ने सिपाही को किया सस्पेंड:मुजफ्फरनगर में पशु पैठ ठेकेदार से वसूली का आरोप, CO को सौंपी जांच
    Next Article
    हाथरस में विवाहिता से अप्राकृतिक कृत्य, दहेज उत्पीड़न:ससुराल पक्ष पर 2 लाख और कार मांगने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment