Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिश्वत ऑडियो पर SSP ने सिपाही को किया सस्पेंड:मुजफ्फरनगर में पशु पैठ ठेकेदार से वसूली का आरोप, CO को सौंपी जांच

    19 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में रिश्वतखोरी से जुड़े एक कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने रतनपुरी थाने में तैनात सिपाही सचिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) बुढ़ाना को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, वायरल ऑडियो दभेड़ी गांव में लगने वाली पशु पैठ से जुड़ा बताया जा रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर एक सिपाही और पशु पैठ ठेकेदार के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो में पैसों के बंटवारे की चर्चा वायरल ऑडियो में कथित रूप से सिपाही यह पूछता सुनाई देता है कि पहले तीन हजार रुपये मिलते थे, लेकिन अब केवल एक हजार रुपये ही क्यों दिए जा रहे हैं। इसके जवाब में ठेकेदार कथित तौर पर कहता है कि एक-एक हजार रुपये दोनों हमराहों के लिए हैं, जबकि एक हजार रुपये चालक के हिस्से के हैं। बातचीत में पुराने लेन-देन और पर्चियों का भी जिक्र होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में सिपाही कथित रूप से ठेकेदार पर मिलने का दबाव बनाता सुनाई देता है। वहीं, जब ठेकेदार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात करता है, तो बातचीत अचानक समाप्त हो जाती है। SSP ने किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू ऑडियो वायरल होने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुजफ्फरनगर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से मामले का संज्ञान लेते हुए रतनपुरी पुलिस को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद SSP संजय कुमार वर्मा ने आरक्षी सचिन कुमार को निलंबित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच सीओ बुढ़ाना को सौंपी गई है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में लूट की वारदातें:पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई, कानून-व्यवस्था पर सवाल, दहशत बरकरार
    Next Article
    DIG अयोध्या ने अमेठी में की समीक्षा बैठक:मोहर्रम और SI भर्ती परीक्षा के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तैयारियों पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment