Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DRDA के परियोजना निदेशक ने दिया इस्तीफा:बाबुओं पर वित्तीय अनियमितता और फाइलें रोकने के आरोप; डीएम को भेजा त्यागपत्र

    28 minutes ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में जिला ग्राम विकास अभिकरण (DRDA) के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विकास भवन के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वित्तीय अनियमितताओं के भी आरोप लगाए हैं। परियोजना निदेशक ने अपना त्यागपत्र सीधे डीएम को भेजा था। इसका पत्र गुरुवार दोपहर 2:30 बजे सामने आया। 6 साल से एक ही पद पर रहने का आरोप परियोजना निदेशक ने त्यागपत्र में लिखा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार किसी कर्मचारी को एक ही जगह अधिकतम 3 साल तक रखा जाना चाहिए। इसके बावजूद विकास भवन के बाबू मनोज कुमार श्रीवास्तव और आंशिक लेखाकार अमित कुमार श्रीवास्तव 6 साल से ज्यादा समय से एक ही पद पर बने हुए हैं। एमपीलैड्स निधि के मामले का भी जिक्र त्यागपत्र के अनुसार, पूर्व सीडीओ अंकुर कौशिक ने एमपीलैड्स निधि के खाते बंद नहीं करने पर अमित कुमार श्रीवास्तव का तबादला किया था। हालांकि, उन्हें पद से हटाया नहीं गया। इसी तरह विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह की निधि हटाए जाने के बाद मनोज श्रीवास्तव को हटाया गया। आरोप है कि इसके बाद अमित श्रीवास्तव को बिना लिखित जानकारी के चार्ज दे दिया गया। फाइलें गायब करने और रोकने का आरोप परियोजना निदेशक ने दोनों कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई जरूरी फाइलें या तो गायब कर दी गईं या उन्हें रोक दिया गया। आरोप है कि दोनों कर्मचारी बिना किसी डर के मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। इंदिरा आवास योजना के खाते में 72 लाख रुपए परियोजना निदेशक ने इंदिरा आवास योजना के खाते को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2014 में इंदिरा आवास योजना बंद कर दी थी। इसके बावजूद योजना से जुड़ा सरकारी खाता बंद नहीं किया गया। इंडियन बैंक की सुल्तानपुर मुख्य शाखा के मुताबिक, खाते में अभी करीब 72 लाख रुपए जमा हैं। परियोजना निदेशक का आरोप है कि उन्होंने नियमों के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए तो उनके खिलाफ मनगढ़ंत बयान दिए गए। आरोपों पर बनी जांच कमेटी परियोजना निदेशक के अनुसार, उनके खिलाफ दिए गए बयानों के आधार पर एक जांच कमेटी भी गठित कर दी गई। उन्होंने विकास भवन में कर्मचारियों के दबदबे और लगातार सामने आ रही समस्याओं को अपने इस्तीफे की वजह बताया है। डीएम को भेजा त्यागपत्र अशोक कुमार सिंह ने अपने त्यागपत्र में प्रशासनिक व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में काम करना मुश्किल हो गया था। इसी वजह से उन्होंने परियोजना निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ साइबर टीम ने 13 गुम मोबाइल बरामद किए:3.08 लाख रुपए के फोन मालिकों को लौटाए गए, CEIR पोर्टल की मदद से मिले
    Next Article
    मऊ में बसपा के पूर्व प्रत्याशी ने पार्टी छोड़ी:2022 में लड़ा था चुनाव; बोले- आकाश आनंद को बाहर किए जाने से आहत हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment