Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में बसपा के पूर्व प्रत्याशी ने पार्टी छोड़ी:2022 में लड़ा था चुनाव; बोले- आकाश आनंद को बाहर किए जाने से आहत हूं

    43 minutes ago

    1

    0

    मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रत्याशी धर्म सिंह गौतम ने गुरुवार को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा बसपा प्रमुख मायावती को भेजा है। धर्म सिंह गौतम ने आकाश आनंद को पार्टी से बाहर किए जाने को इस्तीफे की मुख्य वजह बताया है। धर्म सिंह गौतम लंबे समय से बसपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष से लेकर सेक्टर अध्यक्ष, विधानसभा के विभिन्न पदों और भाईचारा कमेटी में जिम्मेदारी संभाली। वह मंडल प्रभारी भी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना सीट से बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। मीडिया से बातचीत में धर्म सिंह गौतम ने कहा कि वह लंबे समय से जमीनी स्तर पर बसपा के लिए काम करते रहे हैं। पिछले कुछ समय से आकाश आनंद के साथ पार्टी के व्यवहार को लेकर वह असहज थे। उनके मुताबिक, आकाश आनंद को पहले भी पार्टी से बाहर किया गया था और बाद में वापस लिया गया। अब दोबारा उन्हें पार्टी से बाहर किए जाने से वह काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी आकाश आनंद को अपना नेता और आदर्श मान रही थी। ऐसे में चुनाव से पहले उन्हें पार्टी से बाहर करना बसपा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे युवा कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ने की आशंका है। धर्म सिंह गौतम ने कहा कि बसपा जिस विचारधारा और ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ी थी, वर्तमान में पार्टी उससे भटकती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कई लोग मौजूदा परिस्थितियों से नाराज हैं। टिकट नहीं, आकाश आनंद को बाहर करना इस्तीफे की वजह धर्म सिंह गौतम ने स्पष्ट किया कि मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा सीट से किसी दूसरे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने के कारण उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है। अगर टिकट को लेकर नाराजगी होती तो वह उसी समय इस्तीफा दे देते। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का कोई निर्णय नहीं है। वह जनता के बीच रहकर काम करते रहेंगे। कार्यकर्ताओं से पार्टी में बने रहने की अपील धर्म सिंह गौतम ने बताया कि इस्तीफा देने के बाद गुरुवार सुबह से कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के फोन उनके पास आए हैं। कुछ लोगों ने उनसे आगे की रणनीति को लेकर राय मांगी है। हालांकि उन्होंने कार्यकर्ताओं से फिलहाल बसपा में बने रहने और संगठन का काम करते रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी में इसी तरह की परिस्थितियां बनी रहीं तो विधानसभा क्षेत्र के कई संगठनात्मक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस्तीफा देने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उन्होंने अकेले ही बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DRDA के परियोजना निदेशक ने दिया इस्तीफा:बाबुओं पर वित्तीय अनियमितता और फाइलें रोकने के आरोप; डीएम को भेजा त्यागपत्र
    Next Article
    अलीगढ़ में डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा:800 लीटर दूध और 500 लीटर घी की जांच, दो सैंपल लिए; रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment