Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति के इलाज को पैसे नहीं:वन रेंजर की कार से टक्कर, 3 माह बाद भी मदद नहीं मिलने पर परिजनों ने लगाया जाम

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में तीन महीने पहले हुए सड़क हादसे के शिकार एक परिवार ने मदद न मिलने पर कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। वन रेंजर की कार से घायल हुए ख्याली प्रसाद 38 वर्ष के परिजनों ने इलाज के लिए जमीन, ट्रैक्टर और अनाज तक बेच दिया है। परिवार एक करोड़ रुपये के मुआवजे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। यह घटना 10 दिसंबर को हुई थी, जब अजनर वन रेंजर की कार ने ख्याली प्रसाद को टक्कर मार दी थी। हादसे के तीन महीने बाद भी ख्याली प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी राजकुमारी और मां कट्टोदेवी ने आरोप लगाया है कि इलाज के नाम पर उन्हें रेंजर और पुलिस से कोई मदद नहीं मिली। उनका दावा है कि जिस दरोगा पर कार्रवाई की जिम्मेदारी थी, उसने 20 हजार रुपये ले लिए लेकिन कोई सहायता नहीं की। परिवार के अनुसार, ख्याली प्रसाद के इलाज के लिए उन्होंने अपनी दो बीघा जमीन, घर का ट्रैक्टर और घर में रखा अनाज तक बेच दिया है। अब तक लगभग 20 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन ख्याली प्रसाद की हालत में सुधार नहीं हुआ है। परिवार के पास अब इलाज के लिए पैसे नहीं बचे हैं। घर में तीन बच्चे हैं और बेटी की शादी करनी है, जबकि घर का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति बिस्तर पर पड़ा है। इसी निराशा में परिजनों ने घायल ख्याली प्रसाद को दुर्घटनास्थल पर रखकर लगभग 3 घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। इस जाम के कारण बरा नाला के पास करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंसे रहे। परिजनों की मांग है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। रिश्वत लेने वाले दरोगा को सजा मिले और बच्चों के भविष्य के लिए एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। मौके पर पहुंचे सीओ चरखारी दीपक दुबे और एडीएम ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाया। प्रशासन की ओर से हर संभव मदद और बेहतर इलाज का भरोसा मिलने के बाद ही जाम खुल सका। घायल को एक बार फिर जिला अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन सवाल वही है क्या इस गरीब परिवार को वो इंसाफ मिल पाएगा जिसका वादा सिस्टम ने आज सड़क पर किया है?
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में बाइक सवार बस के नीचे आया, VIDEO:हॉस्पिटल चौराहे पर हादसा, राहगीरों ने बचाई जान, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले अमेरिका से आया ड्यू क्योर केमिकल:इसके स्प्रे से ओस का असर कम होगा, आज चेन्नई में होगा मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment