Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सीडेंट में मां-पिता की मौत-लाश के पास रोती रही बच्ची:झांसी में भाई को राखी बांधकर लौट रहे थे, बेकाबू बाइक गिर गई

    15 hours ago

    1

    0

    झांसी में भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला और उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनके 2 बच्चे घायल हैं। चारों एक बाइक से आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक बेकाबू होकर गिर गई। दंपती की स्थिति नाजुक होने पर उनको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पहले शुक्रवार देर रात पति और शनिवार शाम करीब 4 बजे पत्नी ने दम तोड़ दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें 3 साल की घायल बेटी रोते हुए मां को बुला रही है। बेहोश मां और पिता सड़क किनारे पड़े हैं। आसपास के लोग बच्ची को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। हादसा ललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र में हुआ है। 3 तस्वीरें देखिए… बाइक से झांसी आया था परिवार मृतक की पहचान शिशुपाल अहिरवार (25) और उसकी पत्नी छाया अहिरवार (25) के रूप में हुई। दोनों ललितपुर के जखोरा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के रहने वाले थे। शिशुपाल के जीजा जितेंद्र कुमार ने बताया- मेरा साला शिशुपाल प्लंबर का काम करता था। उसकी शादी करीब 6 साल पहले छाया से हुई थी। उनके एक बेटा अरमान (5) और बेटी अर्पिता (3) है। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर शिशुपाल पत्नी छाया को उसके मायके झांसी के घिसौली लाया था। साथ में दोनों बच्चे भी थे। यहां छाया ने अपने भाइयों को राखी बांधी। इसके बाद चारों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तालबेहट थाना क्षेत्र के कड़ेसराकलां गांव के पास बाइक बेकाबू होकर गिर गई। पति के बाद पत्नी ने दम तोड़ा हादसे के बाद आस पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिशुपाल, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को तालबेहट सीएचसी पहुंचाया। यहां पर हालत गंभीर होने पर शिशुपाल और उसकी पत्नी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान शिशुपाल की मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी छाया को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को छाया ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शिशुपाल का शव परिजनों को सौंप दिया। जबकि परिजन छाया का शव बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। तालबेहट थाना के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया- बाइक गिरने से शिशुपाल, उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। यहां से शिशुपाल और पत्नी को झांसी रेफर कर दिया था। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें एक्टर चंद्रचूड़ की हवेली कब्जाई, चाची समेत 7 पर FIR, भाई बोले- फर्जी वसीयत बनवाकर प्रॉपर्टी हड़पी, अब पुलिस डील करेगी अलीगढ़ में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की हवेली कब्जाने में उनकी चाची समेत 7 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। चंद्रचूड़ के भाई अभिमन्यु सिंह ने इस मामले में रोरावर थाने में FIR दर्ज कराई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाजिया को 6 बार जान से मारने की धमकी क्यों?:सऊदी, बांग्लादेश, पाकिस्तान से फोन आए, चेतावनी- ‘सिर तन से जुदा’ कर देंगे
    Next Article
    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला:सोनभद्र में गला घोंटकर फर्श पर सिर पटका, हादसा दिखाने के लिए सड़क पर फेंकी लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment