Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Election Commission के खिलाफ प्रदर्शनों पर Derek O Brien ने महात्मा गांधी को किया याद

    6 minutes ago

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस के संयुक्त सचिव डेरेक ओ’ब्रायन ने बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए निर्वाचन आयोग के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के महत्व को रेखांकित किया। ओ’ब्रायन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गांधी के सार्वजनिक संस्थानों को लेकर विचार साझा करते हुए कहा, ‘‘गांधी जयंती पर, निर्वाचन आयोग के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन शुरू होने के बीच महात्मा के कुछ महत्वपूर्ण शब्द।’’ ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के नेता ने गांधी के उद्धरण का हवाला देते हुए कहा, ‘‘सार्वजनिक संस्था का अर्थ ऐसी संस्था है जो जनता की स्वीकृति से और जनता के धन से संचालित होती है। जब ऐसी संस्था को जनता का समर्थन मिलना बंद हो जाता है, तो वह अपने अस्तित्व का अधिकार खो देती है।’’ ब्रायन का यह पोस्ट निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में विरोध-प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में आया है।इसे भी पढ़ें: Karnataka CEO ने दिए गलत घोषणा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेशदिल्ली में नेताओं और छात्र संगठनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटने का आह्वान किया। दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी है। अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) ने कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Patna के Gandhi Maidan में राज्यपाल और CM Samrat Choudhary ने महात्मा गांधी को किया नमन
    Next Article
    Lieutenant General Akhilesh Kumar ने संभाली Mathura स्थित First Corps के GOC की कमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment