Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Patna के Gandhi Maidan में राज्यपाल और CM Samrat Choudhary ने महात्मा गांधी को किया नमन

    8 minutes ago

    1

    0

    बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य के अन्य नेताओं ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर पटना में आयोजित राजकीय समारोह में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेताओं ने राजधानी स्थित गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और राजकीय समारोह में हिस्सा लिया। चौधरी ने अन्य नेताओं के साथ पटना के शास्त्री पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर हृदय से नमन करता हूं। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के उनके आदर्श मानवता को शांति, सद्भाव और प्रेम का संदेश देते रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसे भी पढ़ें: Gandhi Jayanti: अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत BJP नेताओं ने बापू व शास्त्री को दी श्रद्धांजलिबिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी सादगी, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।’’ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सादर नमन, जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को नयी दिशा प्रदान की।’’ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘महात्मा गांधी का ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ का सिद्धांत और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।’’ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को ‘‘सादगी, शुचिता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र सेवा के प्रतीक’’ के रूप में याद करते हुए कहा कि उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे ने भारतीयों में ‘‘राष्ट्रवाद की भावना का संचार’’ किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mathura के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दान की गई 20 धातुओं की शुद्धता जांचेगी आधुनिक मशीन
    Next Article
    Election Commission के खिलाफ प्रदर्शनों पर Derek O Brien ने महात्मा गांधी को किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment