Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में भाजपा उपाध्यक्ष और दोस्त की पिटाई का मामला:ढाबा मालिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, खाने में कीड़े मिलने पर हुआ था विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में ढाबे पर खाने में कीड़े मिलने की शिकायत करना भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष और उनके दोस्त को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत के बाद ढाबा मालिक और कर्मचारियों ने दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में ढाबा मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। मामला 20 अगस्त की रात चंडी तिराहे के पास स्थित श्रद्धा सबरी ढाबे का है। हर्षनगर निवासी भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष सुशील पांडेय अपने दोस्त अमन मौर्या के साथ खाना खाने पहुंचे थे। सुशील के मुताबिक, खाने में कुछ कीड़े पड़े थे। उन्होंने इसकी शिकायत ढाबा मालिक विनोद जायसवाल से की, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया, लेकिन खाना खाने के बाद भुगतान करने काउंटर पर पहुंचने पर फिर बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान ढाबे का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया और सुशील पांडेय व अमन मौर्या को पास के कमरे में ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा गया। CCTV बंद कर कमरे में ले जाने का आरोप सुशील पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान ढाबे का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया था। इसके बाद दोनों को एक कमरे में ले जाकर मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में दबिश दी। ढाबा मालिक समेत तीन गिरफ्तार सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और अपराध निरीक्षक डीपी यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने ढाबा मालिक विनोद जायसवाल निवासी घोरावल रोड, धर्मशाला, उसके कर्मचारी गुड्डू प्रजापति निवासी विजयपुरा, देहात कोतवाली मिर्जापुर और दीपक निवासी मड़िहान थाना क्षेत्र, मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद तीनों का चालान सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इसके बाद सोमवार देर शाम उन्हें संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े:लाठी-डंडों से मारपीट में पिता-पुत्र घायल, फायरिंग के आरोप को पुलिस ने बताया बेबुनियाद
    Next Article
    लखीमपुर में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद:बंधी बकरी का शिकार करने जा रहा था, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस; 15 तेंदुए पकड़े जा चुके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment