Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी चाची-भतीजे के शव:एक ही फंदे से किया सुसाइड, रात में फोन कर बोला था युवक-‘हमें मत ढूंढना’

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी के एटा में प्रेमी युगल ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव गांव से 800 मीटर की दूरी पर पेड़ से एक ही रस्सी के फंदे के सहारे लटके मिले। दोनों शादीशुदा थे। काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों रात से ही गायब थे। परिवार के लोग दोनों को खोज रहे थे। लड़के के पिता ने उसे फोन किया तो उसने कहा- मुझे खोजने की कोशिश मत करना, मैं लौट आउंगा। पर सुबह दोनों के शव लटके मिले। दोनों पड़ोसी थे, प्रेमी, युवती को चाची कहकर बुलाता था। वह प्रेमी से उम्र में 8 साल बड़ी थी। प्रेमी की शादी महज 6 महीने पहले हुई थी। पर युवती से उसका एक साल से अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे के नहीं हो सके, इसलिए साथ में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव का है। तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव निवासी रामेंद्र के बेटे रमन (20) की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पर उसका बीते एक साल से पड़ोस में रहने वाली रोशनी (28 वर्ष), पत्नी जोगेंद्र पाल से प्रेम संबंध था। रमन, उसे चाची कहकर बुलाता था। रोशनी की 2015 में शादी हुई थी। परिवार वालों को पहले ही इस रिश्ते के बारे में भनक लग गई थी। इसलिए उन्होंने रमन की जबरन शादी करा दी थी। पर शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश भी थी। पिता रामेंद्र ने बताया- मंगलवार शाम रमन बिना बताए, घर से कहीं निकल गया। काफी देर तक नहीं लौटा। पता चला कि पड़ोस में रहने वाली रोशनी भी काफी देर से गायब है। शक होने पर मैंने रमन को फोन किया तो उसने कहा- मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना... सुबह तक खुद ही लौट आउंगा। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने गांव से करीब 800 मीटर दूर खेत में एक पेड़ से दोनों के शव एक ही रस्सी के सहारे लटके देखे। सूचना मिलते ही परिजनों समेत पूरा गांव उमड़ पड़ा। जानकारी मिलते ही सीओ सकीट कृतिका सिंह और मलावन थाना प्रभारी आरके सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कराया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खेती करता था रमन रमन अपने पिता रामेंद्र के साथ मिलकर गांव में खेतीबाड़ी करता था। रमन की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी बदहवास हो गई है। फिलहाल अब तक रमन को कोई संतान नहीं थी। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया- प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों एक ही समुदाय के थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई परिजनों की तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… गोरखपुर में चाची 20 साल छोटे भतीजे को लेकर भागी:10 दिन शहर में छिपकर रहे; शादी की तैयारी करते पकड़े गए गोरखपुर में 35 साल की चाची अपने से 20 साल छोटे भतीजे के साथ फरार हो गई। भतीजा 9वीं का छात्र है। उम्र 15 साल है। परिवारवालों ने पहले तो लोकलाज के डर से इस घटना को छिपाया और दोनों को खोजते रहे। जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस के पास गए। 10 दिनों के बाद लोकेशन मिलने पर पुलिस ने भतीजे को चाची के साथ पकड़ लिया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे:लड़कियों को शादी के लिए 1 लाख मिलेंगे; 9 लाख करोड़ का सबसे बड़ा बजट पेश
    Next Article
    100 फीट ऊंचे टावर से गिरकर युवक की मौत, VIDEO:कन्नौज में बोला- मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा; प्रेमिका से करना चाहता था शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment