Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी:बचाव में आए परिजनों समेत 8 घायल, कमर में लगी गोली

    8 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के नया बांस गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके परिजनों और अन्य लोगों सहित कुल आठ लोग मारपीट में जख्मी हुए हैं। जानकारी के अनुसार, नया बांस निवासी अजय कुमार पुत्र रनबीर सिंह शौच के लिए जा रहे थे, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। गोली अजय की कमर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय को गोली लगने के बाद जब उनके परिजन और अन्य ग्रामीण बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में अजीत (25), अजय (30), रामनरेश (49), नरेंद्र (17), प्रवीण (38), विनय (38), प्रवीण (34) और रणवीर घायल हो गए। घायलों के सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। घायल अजय ने बताया कि जागेश्वर और उनके परिवार के योगेश पुत्र ज्ञान सिंह, हरिनंदन पुत्र ज्ञान सिंह, शिवकुमार पुत्र राजवीर सिंह और जागेश्वर पुत्र राजवीर ने उन पर हमला किया। अजय के अनुसार, इन लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। फरवरी माह में भी इन लोगों ने मारपीट कर गोली चलाई थी, और आज फिर हमला किया है। सूचना मिलने पर पिलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अजय को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अन्य घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले पर थाना प्रभारी संदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया दोनों पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश है। एक व्यक्ति को गोली लगी है करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में बदायूं पीड़िता को श्रद्धांजलि:छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च; महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की उठाई मांग
    Next Article
    पीरियड्स को बीमारी नहीं, सामान्य प्रक्रिया समझें:गर्मियों में रखें ज्यादा स्वच्छता, रोज 40 मिनट जरूर करें एक्सरसाइज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment