Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में रास्ता विवाद में महिला का काटा कान:दो पक्षों के मारपीट में पांच लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

    6 hours ago

    1

    0

    एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के नगला धनीराम गांव में रास्ता रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। इस झड़प में एक महिला का कान बुरी तरह कट गया, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलेसर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, गांव के लोकपाल नामक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रास्ता रोका जा रहा था। जब दूसरे पक्ष के प्रशांत और मुल्तान सिंह ने इस पर आपत्ति जताई, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। पीड़ित प्रशांत ने बताया कि प्रथम पक्ष के युवक ने अपने चाचा को फोन कर बुला लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। लोगों पर लाठी-डंडों से हमला इसके बाद प्रथम पक्ष के लोकपाल, साहिल, पूरन देवी और राजेश (मनोवर सिंह के पुत्र) ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में प्रथम पक्ष की पूरन देवी का कान कट गया और वह लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचीं। दूसरे पक्ष से मुल्तान सिंह, उनकी पत्नी भगवान देवी, बेटी चांदनी और पूजा को भी गंभीर चोटें आई हैं। मुल्तान सिंह के पुत्र प्रशांत के सिर में गहरी चोट लगी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, कोतवाली प्रभारी संजय राघव ने बताया कि यह विवाद दो सगे भाइयों के बीच का है और थाना स्तर पर अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में GRP कांस्टेबल ने महिला की जान बचाई:चलती मालवा एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश,प्लेटफॉर्म पर गिरने से बचाया
    Next Article
    कोताना में जमीयत उलेमा का 24वां रक्तदान शिविर का आयोजन:22 लोगों ने कराया पंजीकरण, 12 ने किया सफल रक्तदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment