Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं पर की बैठक:उपजिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें, पेंशन 5 हजार करने की मांग

    1 day ago

    1

    0

    एटा जिले के कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर दिव्यांगों ने अपनी मासिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की और एक-दूसरे की मदद करने का फैसला लिया। बैठक में दर्जनों दिव्यांगजन मौजूद रहे। दिव्यांग अमित यादव के नेतृत्व में हुई यह बैठक गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे समाप्त हुई। इस दौरान उपजिलाधिकारी अनवर राशिद फारूखी भी धरना स्थल पर पहुंचे और दिव्यांगों की समस्याएं सुनीं। अमित यादव ने बताया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने बैठक कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया गया था और कई ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन अब तक कोई बदलाव नहीं आया। अमित यादव ने कहा कि अब ज्ञापन देने का दौर नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का समय है। उनकी प्रमुख मांगों में दिव्यांग पेंशन बढ़ाना और दिव्यांगों के लिए एक सहायक की व्यवस्था करना शामिल है। उन्होंने दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर 5 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में खाली कराए गए थे 200 से ज्यादा कोठे:70 के दशक में शराब और वेश्यावृत्ति बढ़ गई थी, आंदोलन में 72 तवायफें हुईं गिरफ्तार
    Next Article
    शाहजहांपुर में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार:बहन को बुलाने गई युवती के साथ किया था रेप, पिता ने दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment