Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में युवक ने किया सुसाइड:गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाया, घर आते ही पत्नी से हुआ था विवाद

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में एक 32 वर्षीय युवक ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली। युवक का शव बुधवार देर रात गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान टिंकू उर्फ धर्म सिंह पुत्र रामदीन के रूप में हुई है। वह बुधवार देर शाम मजदूरी करके घर लौटा था। घर में महिलाओं के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जिसके बाद उसका अपने छोटे भाई से भी विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध होकर टिंकू शौच के बहाने घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, जिसके बाद देर रात उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक के भाई कन्हाई लाल ने बताया कि वे दोनों मजदूरी करके घर वापस लौटे थे। घर में महिलाओं की कहासुनी हुई, फिर छोटे भाई से विवाद हो गया। इसी बात से नाराज होकर टिंकू घर से निकल गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मवीर प्रजापति बोले-अख्रिलेश सरकार में जमीनों पर माफियाओं का कब्जा:संभल में कहा- विपक्ष केवल सरकार बनाने के सपने देख रहा, 2027 में मिलेगा बहुमत
    Next Article
    दुकानदार से मारपीट, दुकान में आग लगाई, VIDEO:हरदोई में मामूली विवाद के बाद 1.5 लाख का सामान जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment