Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्मवीर प्रजापति बोले-अख्रिलेश सरकार में जमीनों पर माफियाओं का कब्जा:संभल में कहा- विपक्ष केवल सरकार बनाने के सपने देख रहा, 2027 में मिलेगा बहुमत

    3 hours ago

    1

    0

    संभल पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनकर काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल सरकार बनाने के सपने देख रहा है। मंत्री ने प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का भी जिक्र किया। अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के दावे पर मंत्री प्रजापति ने कहा कि विपक्ष केवल सपने देख रहा है। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि तब भी विपक्ष ने ऐसे ही सपने देखे थे। पहले चरण के मतदान के बाद उनके नेता भाजपा के नेताओं और अधिकारियों को देख रहे थे, लेकिन जनता ने भाजपा के चुनाव चिन्ह 'कमल' को चुना और इतनी बड़ी जीत दिलाई कि विपक्ष को दूरबीन से भी सत्ता दिखाई नहीं दी। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सपा सरकार के दौरान माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे, जिससे जनता को काफी परेशानी हुई। वर्तमान सरकार का लक्ष्य उन सभी लोगों को सुखी रखना है जिन्होंने मुख्यमंत्री को चुनकर सरकार बनाई है। इसमें जनता की धन-संपत्ति और माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर बात करते हुए धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। वे ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भाजपा 2017 से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार की अनगिनत योजनाएं धरातल पर चल रही हैं और संगठन तथा सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष केवल चुनाव के दौरान ही सक्रिय होता है और जनता के बीच निकलता है। इससे पहले वे केवल ट्वीट के माध्यम से काम चलाते हैं और जनता की समस्याओं से अनभिज्ञ रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष की सरकार होती है, तो वे अपने नेताओं को नियंत्रित नहीं कर पाते, जिससे जनता दु:खी होती है, इसी कारण जनता ने भाजपा को चुना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में पुरानी रंजिश में खूनी झड़प:जमकर चले लाठी-डंडे, 9 महिलाओं समेत 11 घायल, 3 गंभीर
    Next Article
    एटा में युवक ने किया सुसाइड:गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाया, घर आते ही पत्नी से हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment