Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Etah की अदालत ने 2005 के मोहरपाल हत्याकांड में दो पुलिसकर्मियों को सुनाई Life Imprisonment

    1 hour ago

    1

    0

    एटा की एक अदालत ने 2005 के चर्चित मोहरपाल हत्याकांड में करीब 20 साल बाद फैसला सुनाते हुए दो तत्कालीन पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी है। अदालत ने तत्कालीन दरोगा गजराज सिंह और सिपाही महावीर सिंह को भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 302/34 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई है और प्रत्येक पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, मोहरपाल को पुलिसकर्मी गांव से पकड़कर थाना जैथरा ले गए थे जहां कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई जिसके बाद पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई।सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर माना कि पुलिसकर्मियों द्वारा मोहरपाल को थाने ले जाने, हिरासत में मारपीट करने और घटना से जुड़े साक्ष्य मिटाने का प्रयास किए जाने का मामला साबित हुआ। मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी मनीष यादव और सिपाही मिठाई लाल भी आरोपी बनाए गए थे, लेकिन मुकदमे की सुनवाई के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। विशेष सत्र न्यायाधीश राकेश धर ने गजराज सिंह और महावीर सिंह को दोषी ठहराया।दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Purnea में नदी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, जांच में जुटा प्रशासन
    Next Article
    Youth Congress नेता वैशाख गिरफ्तार, Kerala BJP पूर्व नेता को उकसाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment