Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Purnea में नदी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, जांच में जुटा प्रशासन

    1 hour ago

    1

    0

    बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार दोपहर नदी में नहाने के दौरान दो चचेरे भाइयों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के थारी राजो पंचायत में एक ईंट भट्ठे के पास हुई।मृतकों की पहचान राहुल कुमार (14), बैजू कुमार (14) और राज कुमार (15) के रूप में हुई है। राहुल और बैजू चचेरे भाई थे। धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनुपम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘प्रशासन मृतकों के परिजनों का विवरण एकत्र कर रहा है, जिसके बाद उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, चंद्राही-शंकर चौक इलाके के पांच बच्चे बुधवार दोपहर करीब दो बजे नदी में नहाने गए थे। कुछ देर बाद उनमें से दो बच्चे वापस घर लौट आए, जबकि अन्य तीन डूब गए।स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Justice Yashwant Varma पर संसद के शीतकालीन सत्र में महाभियोग प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती है सरकार
    Next Article
    Etah की अदालत ने 2005 के मोहरपाल हत्याकांड में दो पुलिसकर्मियों को सुनाई Life Imprisonment

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment