Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:नोएडा में उबर ड्राइवर से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, रोकने पर फायर कर भाग रहे थे

    8 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में उबर कैब ड्राइवर से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने सोमवार रात साढ़े 10 बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, रात में थाना ईकोटेक क्षेत्र के यमुना पुस्ता इलाके में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आते हुए दिखाई दी। उसे रोकने का इशारा किया गया। देखते ही कार सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमन शर्मा (22) और अभिषेक सिंह (19) के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। रमन फिलहाल दिल्ली के करावल नगर और अभिषेक हरियाणा के गुरुग्राम के भौंडसी में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, एक लूटा हुआ मोबाइल,दो तमंचे, दो कारतूस और चार खोखा बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों ने उबर ऐप के जरिए दिल्ली से दनकौर जाने के लिए कैब बुक की थी। उसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर को तमंचा दिखाकर उसकी कार और मोबाइल लूट लिया था। ड्राइवर ने 26 जुलाई को थाना ईकोटेक-1 में मुकदमा दर्ज कराया था। यहां पढ़ें पूरी खबर आगरा में युवती ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, पति-ससुराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप आगरा में शनिवार को युवती ने पति और ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने मोबाइल से गले में फंदा कसने का वीडियो बनाया। पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद फंदे से लटक गई। वीडियो पति को भेजने पर ससुराल वालों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने युवती को फंदे से उतारा, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सास-ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धार्थ नगर निवासी प्रियंका(28) की शादी 2021 में आगरा के अभिपाल से हुई थी। प्रियंका के भाई राजेंद्र सिंह ने बताया- शादी के दिन से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहे थे। सास-ससुर के उकसाने पर पति आए दिन मारपीट करता था। परेशान होकर शनिवार सुबह प्रियंका ने कमरा बंद करके अपने दुपट्टे से गले में फंदा कस लिया। उसने लगभग डेढ़ मिनट का वीडियो बनाया। जिसमें उसने कहा- मेरी मौत पर इंसाफ मिले। उसने ये वीडियो पति अभिपाल और मायके वालों को भेजा। पति ने वीडियो देखने के बाद परिजन और पड़ोस में रहने वालों को सूचना दी। उन्होंने दरवाजे को खोला तो प्रियंका को छत में लगे पंखे से लटका पाया। नीचे उतारकर शहीद नगर स्थित पार्थ सारथी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर कोरिया की महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, ताजमहल घूम रही थी; एक घंटे दर्द से तड़पती रही आगरा में एक बंदर ने दक्षिण कोरिया की महिला पर्यटक पर हमला कर दिया। उनके हाथ में काट लिया। हमले के बाद पर्यटक दर्द से तड़पती रहीं। घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस को फोन किया गया, लेकिन जब एक घंटे तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, तो पीड़ित महिला के साथी ने परेशान होकर आसपास मौजूद लोगों से पूछा- "व्हेयर वी गो?" यानी हम कहां जाएं? इसके बाद घायल महिला पर्यटक को आनन-फानन में ताजमहल परिसर में ही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को गोल्फ कार्ट से निजी अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद, एम्बुलेंस के समय पर न पहुंचने को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कड़ा रुख अपनाया है। ASI ने आरोपी एम्बुलेंस चालक के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को लिखित रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की है। पढ़ें पूरी खबर सांसद अफजाल अंसारी पर एक और FIR, आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग (आईएस-191) से जुड़े शस्त्र लाइसेंसों की जांच में सांसद अफजाल अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक प्रेमशंकर वर्मा के खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में सोमवार की शाम 4 बजे आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। यह इस मामले में दर्ज चौथी एफआईआर है। जांच में सामने आया है कि आईएस-191 गैंग के सदस्यों से जुड़े 51 शस्त्र लाइसेंसों पर नियमों के विपरीत 145 शस्त्र जारी किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एविएशन हब बनने की ओर लखनऊ एयरपोर्ट:विदेश यात्रा होगी आसान, बन रहा 1.37 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल-3
    Next Article
    जिस रामगढ़ताल में एक्सीडेंट हुआ, वहां पसरा रहा सन्नाटा:चारों प्लेटफार्म से बोटिंग बंद; 2 कमेटी कारण खोजगी; नावों का फिक्स होगा रूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment