Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एयरपोर्ट पर जलभराव को लेकर सियासी घमासान:अखिलेश के तंज पर सांसद-विधायक का पलटवार बोले ," एयरपोर्ट की सफलता से किसे तकलीफ?

    4 hours ago

    1

    0

    जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर अब सियासत गरमा गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए जलभराव के वीडियो को लेकर सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद नोएडा सांसद और जेवर विधायक ने भी एक्स पर पलटवार करते हुए विपक्ष पर एयरपोर्ट की सफलता से परेशान होने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “अब क्या एअरपोर्ट पर नाव चलेगी? जहां भाजपा सरकार, वहां महा-भ्रष्टाचार!” उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। पहले देखे एक्स पर हलचल सांसद-विधायक ने कहा- एयरपोर्ट की सफलता से किसे तकलीफ? अखिलेश यादव के बयान पर नोएडा सांसद और जेवर विधायक ने एक्स पर विपक्ष को घेरा। दोनों ने कहा कि जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी ऐतिहासिक परियोजना को लेकर कुछ लोगों की कुंठा साफ दिखाई दे रही है। बारिश में कुछ मिनट पानी जमा होने को लेकर वीडियो बनाकर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की इतनी बड़ी परियोजना में बारिश के कुछ मिनटों की जलभराव की स्थिति को राजनीतिक मुद्दा बनाकर खुश होना बताता है कि एयरपोर्ट की सफलता से किसे कितनी तकलीफ है। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रोजगार, निवेश, विकास और कनेक्टिविटी को नई गति देने वाला है। 30 मिनट में निकाला गया पानी, रिपोर्ट तलब दरअसल, मंगलवार को जेवर में हुई बारिश के बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल से टैक्सी स्टैंड और पार्किंग की ओर जाने वाले भूमिगत रास्ते में पानी जमा हो गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। मामले को लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड से रिपोर्ट मांगी है। यापल की ओर से कहा गया कि जलभराव की स्थिति अस्थायी थी और करीब 30 मिनट में पानी निकाल दिया गया। उद्घाटन के कुछ महीनों बाद ही उठा सवाल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। एयरपोर्ट को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी आर्थिक और परिवहन परियोजना के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में उद्घाटन के कुछ महीनों बाद बारिश के दौरान जलभराव का वीडियो सामने आने से विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया। अब एक तरफ अखिलेश यादव के बयान को लेकर भाजपा समर्थक पलटवार कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं और निर्माण गुणवत्ता से जोड़कर सवाल उठा रहा है। फिलहाल एयरपोर्ट प्रबंधन की रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि जलभराव की वजह क्या रही और भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम को ग्रामीणों ने घेरा:लखीमपुर में घरों में बिना सूचना घुसने का आरोप; विवाद बढ़ा तो टीम मौके से लौटी
    Next Article
    मेरठ भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित:8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री बनाए गए, BJP ने साधा जातीय समीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment