Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित:8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री बनाए गए, BJP ने साधा जातीय समीकरण

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में लंबे इंतजार के बाद भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। बुधवार रात जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें जातीय समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है। नई कार्यकारिणी में 8 जिला उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री बनाए गए हैं। पिछड़ा वर्ग, वैश्य और ब्राह्मण समेत अलग-अलग वर्गों को जगह दी गई है। पंकज भारद्वाज, सुशील चौहान, मंजू सेठी, मोहित तोमर, रोबिन गुर्जर, राहुल चौहान, दीपक अहलावत और अमित मोहन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सांसद, राज्यमंत्री से लेकर महानगर अध्यक्ष में खींचतान नई जिला कार्यकारिणी में अपने-अपने समर्थकों को पद दिलाने के लिए काफी समय से खींचतान चल रही थी। सांसद, विधायक, राज्यमंत्री और महानगर अध्यक्ष तक अपने पसंद के नेताओं को जिले में अहम पद दिलाना चाहते थे। सभी अपने करीबियों के नाम लिस्ट में शामिल कराने की कोशिश में जुटे थे। इसी वजह से कार्यकारिणी की घोषणा लगातार टलती रही। नए जिलाध्यक्ष भी किसी जनप्रतिनिधि को नाराज करने का जोखिम नहीं लेना चाहते थे। उन्हें डर था कि किसी की नाराजगी आगे उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इसी खींचतान के चलते नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी होने में चार महीने से ज्यादा का समय लग गया। केवल मेरठ की लिस्ट अटकी थी मेरठ में जिला कार्यकारिणी को लेकर खींचतान और गुटबाजी इतनी ज्यादा थी कि पश्चिम क्षेत्र में सिर्फ मेरठ की ही जिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पा रही थी। जिले में अपने-अपने लोगों को पद दिलाने के लिए नेता लगातार दबाव बना रहे थे। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय पदाधिकारियों का भी इसको लेकर दबाव था। काफी लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कार्यकारिणी फाइनल हो गई। अब इसी टीम के सहारे भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी। इनको मिला ये पद जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने पंकज भारद्वाज, सुशील चौहान, मंजू सेठी, मोहित तोमर, रोबिन गुर्जर, राहुल चौहान, दीपक अहलावत और अमित मोहन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। इनमें मंजू सेठी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं, जबकि रोबिन गुर्जर सांसद अरुण गोविल के किठौर विधानसभा प्रतिनिधि हैं। अब तक जिला उपाध्यक्ष रहे फिरेराम धनतला और समीर चौहान को प्रमोशन देते हुए जिला महामंत्री बनाया गया है। सुभाष शर्मा को भी महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नए जिला मंत्रियों में सोनू त्यागी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर, शिवशक्ति सिंह प्रधान, पूजा वाल्मीकि, विक्की तनेजा, मुकेश शास्त्री, सुभाष दीक्षित और अनिल सैनी को शामिल किया गया है। इसके अलावा नीरज गोयल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पंकज गर्ग और विनोद जिंदल को जिला सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। कुलदीप तोमर को जिला मीडिया संयोजक, जबकि आलोक तोमर और शक्ति नेहरा को जिला मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। विनय शर्मा को जिला आईटी संयोजक बनाया गया है। अनिल चपराना और बादल चौधरी जिला आईटी सह संयोजक होंगे। संजीव राणा को जिला कार्यालय मंत्री, जबकि कपिल देव और सुशील कंबोज को जिला कार्यालय सह मंत्री बनाया गया है। अमित रहदरा को जिला सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। केपी नंगली और जितेंद्र त्यागी को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयरपोर्ट पर जलभराव को लेकर सियासी घमासान:अखिलेश के तंज पर सांसद-विधायक का पलटवार बोले ," एयरपोर्ट की सफलता से किसे तकलीफ?
    Next Article
    बीपीएड की 585 सीटों पर 134 ने कराई काउंसिलिंग:जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 451 सीटें खाली, अनुपस्थितों को मिलेगा एक और मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment