Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूलों से सजा बाबा काल भैरव का दरबार; VIDEO:112 साल पुरानी परंपरा, समृद्धि भैरव के रूप में दे रहे दर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    काशी के प्रसिद्ध बाबा काल भैरव मंदिर में मंगलवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा काल भैरव के दरबार को 51 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया। फूलों की झालर, मालाओं और आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर का स्वरूप बेहद मनमोहक नजर आया। इस विशेष आयोजन के साथ बाबा के दरबार में 112 साल पुरानी अति प्राचीन श्रृंगार परंपरा का भी निर्वहन किया गया। सुबह से ही बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। भक्तों की कतार लगातार लगी रही और श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। देखें तस्वीर… समृद्धि स्वरूप में सजे बाबा काल भैरव इस बार विशेष श्रृंगार में बाबा काल भैरव को शंकर जी का स्वरूप प्रदान किया गया है। बाबा समृद्धि भैरव के रूप में भक्तो को दर्शन दे रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी बबलू मिश्रा ने बताया कि बाबा का श्रृंगार हर वर्ष अलग-अलग स्वरूपों में किया जाता है। इस बार 112 साल पुरानी परंपरा के तहत विशेष आयोजन किया गया है। मुख्य पुजारी के मुताबिक, आज के विशेष स्वरूप में बाबा के दर्शन का धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि बाबा के इस स्वरूप का दर्शन करने से श्रद्धालु सुखी और प्रसन्न रहते हैं तथा बाबा की कृपा से जीवन में समृद्धि आती है। 56 प्रकार के भोग से बाबा को लगाया भोग विशेष श्रृंगार के अवसर पर बाबा काल भैरव को विधि-विधान से भोग अर्पित किया गया। बाबा को पंचमेवा समेत विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। आयोजन में कुल 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाने की जानकारी मंदिर के मुख्य पुजारी ने दी। भक्तों के लिए भी यह दिन खास रहा। श्रद्धालु बाबा के भव्य श्रृंगार और अलौकिक स्वरूप के दर्शन करने के लिए सुबह से ही मंदिर पहुंचते रहे। दर्शन के बाद श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लेते नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में आरक्षण UGC बिल के विरोध में प्रदर्शन:राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना, सरकार को दी चेतावनी
    Next Article
    सोनभद्र में साधु के भेष में परिवार को ठगा:खुद को परिवार को 13 से लापता युवक बताया, गुरु दक्षिणा के नाम पर 6 लाख मांगे; चार गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment