Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में आरक्षण UGC बिल के विरोध में प्रदर्शन:राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना, सरकार को दी चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में मंगलवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने आरक्षण व्यवस्था और UGC से जुड़े प्रावधानों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर हुए धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं। UGC के प्रावधान वापस लेने और आरक्षण में सुधार की मांग मोर्चा के पदाधिकारियों ने UGC के प्रावधानों को वापस लेने के साथ आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मौजूदा व्यवस्थाओं को लेकर समाज के एक वर्ग में असंतोष और असुरक्षा की भावना है। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक बदलाव करने की मांग की। जिलाध्यक्ष बोले- धरना सिर्फ शुरुआत, बड़ा आंदोलन करेंगे धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्म कुमार द्विवेदी ने कहा कि यह धरना केवल शुरुआत है। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाने का आह्वान किया। SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया प्रदर्शन के दौरान SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने इसमें सुधार की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिसमें सभी वर्गों को समान अवसर मिलें और बच्चों के भविष्य को लेकर किसी तरह की चिंता न रहे। मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने UGC प्रावधानों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था में सुधार और SC/ST एक्ट में बदलाव समेत कई मांगें उठाईं। उन्होंने सरकार से इन पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में संदिग्ध हालात में युवक का लटका मिला शव:सुबह घर से निकला था, पेड़ से लटकता मिला शव
    Next Article
    फूलों से सजा बाबा काल भैरव का दरबार; VIDEO:112 साल पुरानी परंपरा, समृद्धि भैरव के रूप में दे रहे दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment