Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ प्रदर्शन:भाकियू (मुलायम) ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा, बैन लगाने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) ने गुरुवार को फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा। यह ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और यादव समाज के प्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' में यादव समाज की छवि को भ्रामक, आपत्तिजनक और गरिमा के प्रतिकूल तरीके से दर्शाया गया है। संगठन का आरोप है कि फिल्म के कुछ दृश्य और संवाद समाज विशेष की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रहे हैं, जिससे समाज के लोगों में गहरा रोष है। पदाधिकारियों ने जोर दिया कि किसी भी समाज की भावनाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो इससे सामाजिक समरसता प्रभावित हो सकती है। संगठन ने अपनी मांगों में स्पष्ट किया है कि फिल्म पर उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ ही, फिल्म के निर्माताओं, निर्देशकों और संबंधित व्यक्तियों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। भविष्य में किसी भी समाज, वर्ग या समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पर कड़ी निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर आगरा में दोपहर 2.30 बजे से मिलेगी मेट्रो:रात 10 बजे तक जारी रहेंगी सेवाएं, 4 मार्च के लिए यूपीएमआरसी ने जारी किया शेड्यूल
    Next Article
    बागपत में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:8 महीने पहले हुई दूध व्यापारी की हत्या में था शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment