Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण:निर्माण कार्य की समीक्षा, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को मिर्जापुर जनपद का दौरा किया। उन्होंने मड़िहान तहसील क्षेत्र के देवरी गांव स्थित निर्माणाधीन माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति जानी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर चल रहे निर्माण कार्य, शैक्षणिक व्यवस्थाओं और आधारभूत संरचना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध ढंग से निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दौरे के दौरान राज्यपाल ने परिसर में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अध्ययनरत छात्रों को बैग वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। कुलाधिपति प्रो. शोभा गौड़ ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और संबद्ध महाविद्यालयों की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। 171 महाविद्यालय हो चुके संबद्ध: मंत्री कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को क्षेत्र का सशक्त शैक्षणिक केंद्र बनाने पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि विंध्याचल मंडल के 171 महाविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध किए जा चुके हैं और भविष्य में यहां उच्च शिक्षा के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने किया था ऑनलाइन उद्घाटन उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित इस विश्वविद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन योगी आदित्यनाथ ने किया था। प्रारंभ में रजिस्ट्रार कार्यालय दो कमरों से संचालित कर शैक्षणिक सेवाएं शुरू की गई थीं, जबकि अब स्थायी भवन का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा दौरा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। राज्यपाल का यह निरीक्षण विश्वविद्यालय के तेजी से विकास और क्षेत्र में उच्च शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नरसिंहानंद बोले- यूजीसी एक्ट सवर्णों के लिए नहीं:लोगों को लड़ाने- सनातन को मिटाने का षड्यंत्र, संतों का काम धर्म की रक्षा करना
    Next Article
    अमरोहा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, वह मानसिक रूप से बीमार था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment