Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में ठेका सफाई कर्मचारियों का धरना:कर्मचारियों का आरोप- 7-8 हजार रुपये मिल रहा वेतन, 15 हजार की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारियों ने न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें शासनादेश के विपरीत 7 से 8 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है, जबकि आगरा में सफाई कर्मचारियों को 15 हजार रुपये से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के श्रम अनुभाग-02 की ओर से 17 अप्रैल 2026 को जारी शासनादेश संख्या 374/36-2-2026-2041256 में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की गई है। शासनादेश के अनुसार दैनिक मजदूरी 500.28 रुपये तय की गई है। कर्मचारियों के अनुसार, वे महीने में 30 से 31 दिन तक काम करते हैं। 500.28 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 30 दिन की मजदूरी करीब 15,008 रुपये बनती है। कर्मचारियों ने इसी आधार पर वेतन भुगतान की मांग की है। आगरा की तर्ज पर भुगतान की मांग प्रदर्शनकारियों ने फिरोजाबाद नगर निगम में भी आगरा की तर्ज पर ठेका सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार 500.28 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी दिलाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे नियमित रूप से सफाई कार्य कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में प्रांतीय महामंत्री गंगेश सरन, महानगर अध्यक्ष वाल्मीकि विनय चौहान, जिलाध्यक्ष आचार्य कृष्ण मुरारी, सुंदर बाबू चंचल, जालिम सिंह, अशोक गोतीवाल्मीकि, मुन्ना टाइगर, योगेश सरन और बबलू गौतम सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरीश द्विवेदी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने:सिद्धार्थनगर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे
    Next Article
    सम्भल में मकान-जमीन पर कब्जे का आरोप:ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पवन यादव के लिए मांगा न्याय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment