Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में 'यादव जी की लवस्टोरी' फिल्म का विरोध:फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग, बोले- समाज की भावनाएं होंगी आहत

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में सोशल मीडिया पर चर्चित फिल्म 'यादव जी की लवस्टोरी' को लेकर विवाद गहरा गया है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि 'यादव जी की लवस्टोरी' नामक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक लड़की को यादव समाज (हिंदू धर्म) से और लड़के को मुस्लिम धर्म से दिखाया गया है। संगठन का आरोप है कि ऐसी प्रस्तुति से एक विशेष समाज की भावनाएं आहत हो सकती हैं और प्रदेश के शांत वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। फिल्म निर्माण को लेकर आपत्ति महासभा ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि प्रदेश में उच्च न्यायालय के आदेश के तहत जाति आधारित सम्मेलनों और रैलियों पर रोक है। इसके बावजूद जाति और धर्म आधारित विषयों पर फिल्म निर्माण को लेकर आपत्ति जताई गई है। प्रदर्शन की अनुमति न देने की मांग संगठन ने मांग की है कि ऐसी किसी भी फिल्म के निर्माण या प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए, जिससे किसी भी जाति या धर्म विशेष की भावनाएं आहत हों। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में जिलाध्यक्ष राहुल यादव के साथ प्रदीप कुमार, बृजेश और मकसूद यादव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    26 साल से बैनामा जमीन पर नहीं मिला कब्जा:समाजसेवी जज सिंह अन्ना DM से मिले, न्यायिक प्रणाली सुधारने की मांग
    Next Article
    अयोध्या में होली को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक:मोदी की तस्वीर वाली पिचकारियां खास, मुखौटों में भी पीएम-सीएम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment