Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद के कायमगंज मंडी में लगी आग:लाखों का बारदाना जला, एटा से बुलाई दमकल; व्यापारियों ने गार्डों पर लगाए आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कायमगंज स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में रविवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और कई फल व्यापारियों की दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने से फल विक्रेता नन्हे मियां, शानू खान, इफ्तार और अंबुज गंगवार की दुकानें पूरी तरह जल गईं। व्यापारियों के अनुसार, आम के सीजन को देखते हुए दुकानों में भारी मात्रा में नया बारदाना और अन्य सामान रखा गया था, जो आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 4 दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एक गाड़ी से स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद एसडीएम अतुल कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने फर्रुखाबाद और एटा जनपद के अलीगंज से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलवाईं। सुरक्षा गार्डों पर लापरवाही का आरोप कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी मंडी परिसर में पहुंच गए। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता और उमेश गुप्ता ने मंडी समिति के सुरक्षा गार्डों पर लापरवाही का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते आग की जानकारी हो जाती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा देने की मांग की है। व्यापारियों ने अग्निकांड में साजिश की आशंका जताई 4 दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात तक एसडीएम, सीओ और कोतवाली प्रभारी मंडी परिसर में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए रहे। व्यापारियों ने आशंका जताई कि सफाई कर्मियों द्वारा कूड़े के ढेर में लगाई गई। आग से दुकानों तक आग पहुंची हो सकती है। आगजनी में निर्दोष गंगवार की दुकान में रखी लाखों रुपए की सरसों सुरक्षित बच गई। वहीं व्यापारियों ने इस अग्निकांड में साजिश की आशंका भी जताई है। व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने तत्काल मंडी सचिव को गार्डों की भूमिका की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में पार्टनर ही निकला लोहे के खेल का खिलाड़ी:करोड़ों का माल कबाड़ी गोदाम से पकड़ा, 6 लोग हिरासत में
    Next Article
    अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में 3 पशु चोर गिरफ्तार:बदमाशों ने कांस्टेबल पर की फायरिंग, दाहिने बाजू को छूती हुई निकली; सिपाही घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment