Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सुबह से बारिश:उमस भरी गर्मी से मिली राहत, धान की फसल को फायदा, सब्जी को नुकसान

    9 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में एक बार फिर मौसम बदल गया है। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छा गए। इसके बाद सुबह करीब 6:30 बजे तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट तक तेज बारिश हुई, जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी जारी रही। पिछले दो दिनों से जिले में उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। हालांकि, गुरुवार देर शाम कायमगंज में बारिश हुई थी। शुक्रवार सुबह से हुई इस बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को कुछ परेशानी हुई। कई बच्चे बरसाती पहने दिखे, तो कुछ छाता लेकर बारिश से बचते नजर आए। बारिश से मौसम भी सुहावना हो गया है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बारिश हो रही है। किसानों के मुताबिक, यह बारिश सब्जी की फसल के लिए नुकसानदायक है, जबकि धान की फसल के लिए फायदेमंद है। किसानों ने बताया कि इस समय घुईया की खुदाई भी चल रही है। बारिश में भीगने से उसके खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश:भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, कई इलाकों में भरा पानी
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल पर 8 किन्नरों पर कार्रवाई:यात्रियों से न्यूसेंस किए जाने की शिकायत मिलने पर RPF ने लिया एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment