Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश:भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, कई इलाकों में भरा पानी

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में बीते 24 घंटे से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह हुई बारिश से राहत मिली, लेकिन झमाझम बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह करीब 5 बजे से शहर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और सुबह के समय अपने काम पर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह बारिश के बीच शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत हुई। लगातार बारिश के चलते लोग छाता और रेनकोट लेकर घरों से निकलते दिखाई दिए। वहीं, सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी बारिश के बीच भीगते हुए स्कूल जाते देखा गया। कई बच्चे अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे तो कुछ बच्चे बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाते नजर आए। पिछले एक दिन से उमस और गर्मी के कारण लोग परेशान थे। शुक्रवार सुबह हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदला और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह का न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों को उमस से काफी राहत मिली। हालांकि, लगातार हो रही बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम के बदले मिजाज के बीच दिनभर बारिश जारी रहने की संभावना से लोग अपने जरूरी कामों को लेकर भी सतर्क नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. रेहान उद्दीन की 50वीं पुस्तक का विमोचन:डिप्टी CM बृजेश पाठक ने दी बधाई, 'पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन' नाम
    Next Article
    फर्रुखाबाद में सुबह से बारिश:उमस भरी गर्मी से मिली राहत, धान की फसल को फायदा, सब्जी को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment