Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में कराटे सीख रहीं सपा नेता काजल निषाद:बोलीं- यूपी विधानसभा चुनाव में योगी हों या मोदी, पूरी ताकत से लड़ूंगी

    14 hours ago

    1

    0

    सपा नेता काजल निषाद इन दिनों कराटे सीख रही हैं। पिछले पांच महीने से वह नियमित ट्रेनिंग ले रही हैं। अब तक वह व्हाइट और येलो बेल्ट हासिल कर चुकी हैं, जबकि रविवार को उन्होंने ऑरेंज बेल्ट के लिए टेस्ट दिया। उनका कहना है कि बदलते दौर में हर लड़की और महिला को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। मंगलवार शाम करीब 6 बजे दैनिक भास्कर से बातचीत में काजल निषाद ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी तैयारी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जहां से चुनाव लड़ने का निर्देश देंगे, वहां से पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा- विरोधियों को नाको चने चबवा दूंगी। सामने योगी जी हों या मोदी जी, उतनी ही हिम्मत से चुनाव लड़ूंगी। देखिए 2 तस्वीरें.. महिलाओं और बेटियों को प्रेरित करने के लिए शुरू की ट्रेनिंग काजल निषाद ने बताया कि उन्हें अक्सर लड़कियों और महिलाओं के संदेश मिलते थे कि वे उन्हें देखकर प्रेरित होती हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने अपार्टमेंट के पार्क में कराटे की ट्रेनिंग होते देखी और खुद भी इससे जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें देखकर दूसरी महिलाएं और बेटियां भी आत्मरक्षा सीखने के लिए प्रेरित होती हैं, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हर लड़की को आत्मरक्षा सीखनी चाहिए काजल निषाद ने कहा कि कराटे सीखने से आत्मविश्वास बढ़ता है। महिलाएं न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा कर सकती हैं। उनका कहना है कि हर लड़की को कराटे, ताइक्वांडो या किसी न किसी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग जरूर लेनी चाहिए, ताकि वह जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा खुद कर सके। 5 महीने से कर रहीं ट्रेनिंग, ऑरेंज बेल्ट का दिया टेस्ट उन्होंने बताया कि वह पिछले चार-पांच महीने से नियमित कराटे की ट्रेनिंग ले रही हैं। पहले व्हाइट बेल्ट, फिर येलो बेल्ट हासिल की और अब ऑरेंज बेल्ट के लिए टेस्ट दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग से शरीर फिट रहता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। काजल निषाद ने कहा कि ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद वह कराटे की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना चाहेंगी। अखिलेश जहां से कहेंगे, वहीं से चुनाव लड़ूंगी विधानसभा चुनाव को लेकर काजल निषाद ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां से चुनाव लड़ने का निर्देश देंगे, वहीं से चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने कहा- मैं हमेशा चुनाव के लिए तैयार हूं। किसी भी क्षेत्र से लड़वाया जाएगा तो पूरी ताकत से लड़ूंगी। विरोधियों को नाको चने चबवा दूंगी। सामने योगी जी हों या मोदी जी, पूरी हिम्मत के साथ मुकाबला करूंगी। कोच बोले- उन्हें देखकर बढ़ी लड़कियों की संख्या कराटे कोच मंजेश कुमार ने बताया कि काजल निषाद के ट्रेनिंग शुरू करने के बाद एकेडमी में लड़कियों और महिलाओं की संख्या बढ़ी है। उनके साथ ट्रेनिंग लेने वाली सौम्या रॉय ने कहा कि काजल निषाद उम्र से नहीं, बल्कि अपने उत्साह और ऊर्जा से सभी को प्रेरित करती हैं। वहीं, ट्रेनिंग लेने वाली सौम्या रॉय ने कहा- काजल मैम को देखकर यह यकीन हो जाता है कि एज इज जस्ट ए नंबर। वो हमसे उम्र में बहुत बड़ी हैं लेकिन बहुत अच्छे से घुल- मिल जाती हैं। हमें हर समय मोटिवेट करती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्रांसीसी टूरिस्ट से 50 यूरो की ठगी, कैब ड्राइवर अरेस्ट:आगरा घूमने आईं विदेशी महिलाओं से वसूली की, फ्लाइट लेट होने पर एक्सट्रा चार्ज लिया
    Next Article
    लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों का हंगामा:तीन महीने से वेतन न मिलने से काम किया ठप,व्यवस्था चरमराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment