Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Faridabad में Earphones लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे छात्र की ट्रेन से टकराकर मौत

    11 minutes from now

    1

    0

    फरीदाबाद में नौवीं कक्षा के 16 वर्षीय एक छात्र की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र रेलवे ट्रैक के किनारे ईयरफोन लगाकर चल रहा था और वह पीछे से आती ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया।उसने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे बल्लभगढ़ के प्रह्लादपुर गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पलवल जिले के भवन नगला हसनपुर गांव निवासी सागर के रूप में हुई है। उसने बताया कि सागर अपनी मां के साथ अपने ननिहाल प्रह्लादपुर आया हुआ था।पुलिस ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सागर कुछ स्थानीय बच्चों के साथ टहलने के लिए बाहर निकला था और इस दौरान वह रेलवे ट्रैक के किनारे चलते हुए ईयरफोन लगाकर संगीत सुन रहा था। पुलिस के अनुसार, पीछे से आ रही मालगाड़ी के चालक ने हॉर्न बजाया, लेकिन ईयरफोन लगे होने के कारण सागर उसकी आवाज नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Madhya Pradesh के Datia By-Election में 71.44 प्रतिशत मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे
    Next Article
    Dehradun: शिक्षिका Srishti Kandari की संदिग्ध मौत, पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment