Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फास्ट फूड के स्टॉल पर बिक रहे केवल मोमो:LPG किल्लत ने बढ़ाई गोरखपुर के छोटे व्यापारियों की दिक्कत, बोलें- दुकान बंद नहीं कर सकते

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में LPG सिलेंडर की किल्लत ने न सिर्फ बड़े होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैफे संचालकों की दिक्कत बढ़ाई है, बल्कि रोड किनारे ठेला लगा कर अपना जीवन यापन करने वाले व्यवसायियों के संकट भी बढ़ा दी है। आलम यह है कि ज्यादातर दुकानदारों ने अपने मैन्यू को एकदम कम कर दिया है। फास्ट फूड के ठेलों पर जहां पहले, मोमो, चाउमीन, बर्गर, फ्राई राईस, फ्रेंच फ्राई, चिली पोटैटो के साथ अन्य सामान बिकते थे। वहीं अब सिर्फ मोमो ही मिल रहा है। वजह है सिलेंडर न मिलना। पार्क रोड पर फास्ट फूड का स्टॉल लगाने वाले सूरज ने बताया- पिछले 2 हफ्ते से सिर्फ मोमो ही बेच रहा हूं। कुछ दिनों तक सिलेंडर मिला था, उस समय गैस बचाने के लिए मैन्यू कम कर दिया था। अब तो सिलेंडर मिल ही नहीं रहा है। घर पर जो था फिलहाल उसी से काम चला रहा हूं। बाकी आइटम के न बिकने से लॉस भी हो रहा है। लेकिन क्या कर सकते हैं। दुकान बंद न हो इसिलिए सिर्फ मोमो बेच रहा हूं। घर का सिलेंडर लाकर दुकान चला रहे वहीं चटोरी गली के बाहर चाट का स्टॉल लगाने वाले दुकानदार ने बताया- घर पर चूल्हे पर खाना बन रहा है। लेकिन दुकान के लिए क्या करते। इसीलिए कुछ दिन से घर का सिलेंडर लाकर दुकान चला रहे हैं। मन में डर लगा हुआ है कि यह भी खत्म हो जाएगा तो कैसे काम चलेगा। दुकान बंद करनी पड़ेगी। 5 लीटर वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर शिफ्ट हुए इसके अलावा तमाम ऐसे भी दुकानदार हैं जो 5 लीटर वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर शिफ्ट हो गए है। रोज 200 रुपए लीटर गैस भरवा कर दुकान चला रहे हैं। उनका कहना है कि एक तो मैन्यू कम करनी पड़ी है। ऊपर से महंगा गैस डलवा कर दुकान खोलनी पड़ रही है। चटोरी गली के बाहर, गोलघर, काली मंदिर, विजय चौक, यूनिवर्सिटी गेट के सामने सहित शहर के तमाम जगहों पर फास्ट फूड और नास्ता की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को मेन्यू से आइटम कम करने पड़े हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पड़ोसी ने रेप के बाद बच्ची को मार डाला; गैस के लिए धक्का-मुक्की, कुलदीप यादव का रिसेप्शन
    Next Article
    चार मांगों पर IMS की मुहर, JR का धरना खत्म:BHU में लेडी जूनियर रेजिडेंट ने किया था सुसाइड का प्रयास, सीनियरों पर उत्पीड़न का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment