Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में सबका दल यूनाइटेड की समीक्षा बैठक:मिशन 2027 के लिए रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- वंचित वर्गों का बढ़ रहा जुड़ाव

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के तिल्यानी ब्लॉक के त्रिलोकीपुर गांव में रविवार सुबह 10 बजे सबका दल यूनाइटेड भारत की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 10 के भावी प्रत्याशी डॉ. कामता प्रसाद लोधी ने किया। बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन 2027 को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश की 212 विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती से काम कर रही है। उनके मुताबिक, पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। राहुल चौधरी ने दावा किया कि प्रदेश की करीब 100 विधानसभा सीटों पर पार्टी का जनाधार 50 हजार से डेढ़ लाख तक पहुंच चुका है। वहीं, 112 सीटों पर 10 हजार से 50 हजार तक समर्थक सक्रिय हैं। SC, ST और OBC समेत वंचित वर्गों के जुड़ने का दावा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के साथ ही कुम्हार और धोबी समेत समाज के वंचित तबके के लोग बड़े पैमाने पर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसे पार्टी के बढ़ते जनाधार का संकेत बताया। डॉ. कामता प्रसाद लोधी बोले- वंचित समाज हो रहा एकजुट कार्यक्रम के आयोजक और जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 10 के भावी प्रत्याशी डॉ. कामता प्रसाद लोधी ने कहा कि महान वीरांगना अवंतीबाई लोधी के वंशजों के साथ-साथ प्रदेश का संपूर्ण वंचित समाज एकजुट हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के चुनाव में जो भी राजनीतिक दल सबका दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन करेगा, उत्तर प्रदेश में सरकार उसी दल की बनेगी। बैठक के जरिए पार्टी ने स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि पर पहली बार चंद्रिका देवी मंदिर बंद:बाढ़ का पानी पहुंचने से दर्शन नहीं हो रहे, लखनऊ के मंदिरों में भक्तों की भीड़
    Next Article
    गोरखपुर में मांझे में फंसकर युवक की मौत:कट गई थी गर्दन, पत्नी देखने के लिए चिल्लाती रही, 374 दुकानों पर छापा, 9 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment