Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Florida University Shooting: होमकमिंग जश्न के दौरान गोलीबारी, कई लोग घायल; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

    19 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी (एफएएमयू) में होमकमिंग वीकेंड के जश्न के दौरान शनिवार रात गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है। यूनिवर्सिटी के ब्रैग मेमोरियल स्टेडियम और पेरी स्ट्रीट के पास हुई इस फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है।घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आपातकालीन सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित रहने के निर्देश दिए हैं।होमकमिंग जश्न के दौरान हुई गोलीबारीशनिवार को एफएएमयू का सालाना होमकमिंग उत्सव और परेड आयोजित की गई थी। फुटबॉल मैच के बाद पूर्व छात्रों और प्रशंसकों के जुटने के लिए यूनिवर्सिटी ने टेलगेटिंग का समय रात 10 बजे तक बढ़ाया था। इसी दौरान इलाके में हिंसक झड़प और गोलीबारी की घटना हुई।इसे भी पढ़ें: US Mid Term Elections: क्या सीनेट गंवाने जा रहे हैं ट्रंप? रिपब्लिकन्स का वो 6 मजबूत किला, जहां दिख रहा 'ब्लू वेव' का खौफलोगों को घरों के अंदर रहने का आदेशगोलीबारी की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत चेतावनी जारी की। छात्रों, स्थानीय लोगों और कैंपस के आसपास मौजूद लोगों को घरों के अंदर रहने और सुरक्षित जगह पर रहने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने लोगों से कहा कि वे शेल्टर-इन-प्लेस आदेश का पालन करें और जब तक अगला निर्देश न मिले, सुरक्षित जगह से बाहर न निकलें।इसे भी पढ़ें: सऊदी छोड़िए अब तो रेंज में UAE, हूती तो गजब कर रहे हैं, कांप गए अंसारुल्लाह के दोनों दुश्मनकई लोगों के घायल होने की खबरटैलाहासी पुलिस विभाग और स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट में कई लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, घायलों की सही संख्या और उनकी हालत को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।पूरे इलाके में पुलिस ने घेरा डालाटैलाहासी पुलिस विभाग के अधिकारी भारी हथियारों के साथ मौके पर मौजूद हैं। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और लोगों से वहां से दूर रहने की अपील की गई है। पुलिस प्रवक्ता एलिस हिल ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल से दूर रहें और जांच में पुलिस का सहयोग करें।घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और गोलीबारी की वजह का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आ रही है, सुरक्षा एजेंसियां लगातार अपडेट जारी कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UN में भारत का पाकिस्तान पर कड़ा वार, सेना को बताया पड़ोसी देश का ‘वास्तविक शासक’
    Next Article
    Ayushman Card के लिए कौन है पात्र है? किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment