Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 2 हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन:एसपी ने पत्नी संग पुलिस लाइन में किया दहन; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में रंगों का पर्व होली उत्साह और परंपरा के साथ शुरू हो गया है। जिले में देर रात 2,000 से अधिक स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को मनाने के लिए हर ओर जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर के मुख्य चौराहों तक, वातावरण 'होली है' के जयकारों से गूंज उठा। इस परंपरा को जीवंत रखते हुए गोंडा के पुलिस लाइन में मुख्य होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने अपनी पत्नी डॉ. तन्वी जायसवाल के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने होलिका दहन की रस्म पूरी की। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी और उनके परिवारजन मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। देखिए, होलिका दहन की 5 तस्वीरें… त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी (डीएम) नेहा शर्मा और एसपी विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी किए कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। देर रात तक पुलिस की टीमें अलग-अलग मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त करती रहीं ताकि होलिका दहन के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन ने लोगों से भाईचारे के साथ रंगों का त्योहार मनाने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। आज भी जिले में 2,000 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन के बाद अब कल गोंडा में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। होलिका दहन कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके तहत सुबह से ही पुलिसकर्मियों द्वारा होलिका स्थलों का निरीक्षण किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया सदर विधायक के आवास पर होली मिलन समारोह:भाजपा नेताओं और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
    Next Article
    बदायूं में सिपाहियों का लड़खड़ाने का मामला:डेढ़ साल पुराना निकला वीडियो, विभागीय जांच में पुष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment