Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया सदर विधायक के आवास पर होली मिलन समारोह:भाजपा नेताओं और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के पुरवा स्थित आवास 'सरस्वती सदन' में सोमवार शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। फूलों की पंखुड़ियों से पर्व का स्वागत किया गया। मंच पर कलाकारों ने फाग और होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकार गोलू राजा ने "सब केहू गले मिल खेलेला गुलाल हो..." गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने भी माइक संभालकर "होली खेले रघुबीरा अवध में..." गीत गुनगुनाया, जिसमें उपस्थित लोगों ने भी स्वर मिलाया। नीलम और अन्य कलाकारों ने भी फाग गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम देर शाम तक चला और पंडाल में लोगों की भीड़ बनी रही। इस अवसर पर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विजय लक्ष्मी गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही और नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि तथा पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे। समारोह का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना था। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन एक दिन पहले:जौनपुर में सोमवार को हुआ आयोजन, होली 4 मार्च को
    Next Article
    गोंडा में 2 हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन:एसपी ने पत्नी संग पुलिस लाइन में किया दहन; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment