Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में आयुक्त ने महिलाओं की समस्याओं पर सख्त:संपत्ति हड़पने व रास्ते पर कब्जे की शिकायतों पर एसडीएम को जांच के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर आज 'मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें देवीपाटन मंडल के चारों जिलों से आईं महिलाओं की समस्याओं को मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। जनसुनवाई के दौरान ग्राम सुरती पुरवा, कोतवाली देहात निवासी सूर्यकला देवी ने शिकायत की कि उनके घर तक जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से टीन शेड लगाकर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर विपक्षी मारपीट की धमकी देते हैं, जिससे उनके परिवार का आवागमन बाधित हो गया है। पूर्व में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर मंडलायुक्त ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अवैध कब्जा पाए जाने पर उसे तत्काल हटवाकर पीड़िता को न्याय सुनिश्चित किया जाए। वहीं, बहराइच के पयागपुर क्षेत्र की फुलझरा ने जालसाजी के जरिए संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी माता की मृत्यु के बाद जमीन उनके नाम हुई थी, लेकिन विपक्षीगणों ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया है। पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने की शिकायत पर मंडलायुक्त ने पुलिस अधीक्षक गोंडा को प्रकरण की गहन जांच के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जालसाजी की पुष्टि होती है, तो दोषियों के विरुद्ध तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंडलायुक्त ने जोर देकर कहा कि 'मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद' का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की प्राथमिकता पीड़ित महिलाओं को निष्पक्ष न्याय दिलाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बिजली खंभा गिरा, युवक झुलसा:शाहजहां कॉलोनी में तार लगाते समय हादसा, बच्चे बाल-बाल बचे
    Next Article
    काला कपड़ा पहन नमाज पढ़ना...कहने वाले पर मुकदमा:कहा था- आजम खान ने ये पैगाम दिया है, दो दिन पहले जेल में मिला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment