Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बिजली खंभा गिरा, युवक झुलसा:शाहजहां कॉलोनी में तार लगाते समय हादसा, बच्चे बाल-बाल बचे

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ की शाहजहां कॉलोनी में सोमवार को बिजली के खंभे पर तार लगाते समय एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान बिजली का खंभा भी गिर गया, जिससे गली में खेल रहे बच्चे और काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। यह घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी की गली नंबर-9 में हुई। यहां के निवासी नदीम अपने मकान की छत पर खड़े होकर पास के बिजली के खंभे पर तार लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज करंट लगा और वे बुरी तरह झुलस गए। करंट लगने के साथ ही बिजली का खंभा भी नीचे गिर पड़ा। खंभा गिरते ही गली में खेल रहे बच्चों और वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई भी खंभे की चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन काफी देर तक विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का कहना है कि बिजली के तारों में लंबे समय तक करंट दौड़ता रहा, जिससे कॉलोनी के लोगों में दहशत और आक्रोश फैल गया। घायल नदीम की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने फिलहाल उसे घर पर ही इलाज के लिए रखा हुआ है और इस घटना की कोई आधिकारिक सूचना दर्ज नहीं कराई है। कॉलोनी के लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी SI परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर विवाद:ब्राह्मण समाज ने 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' विकल्प पर आपत्ति जताई
    Next Article
    गोंडा में आयुक्त ने महिलाओं की समस्याओं पर सख्त:संपत्ति हड़पने व रास्ते पर कब्जे की शिकायतों पर एसडीएम को जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment