Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में कजरी तीज की धूम:कांवड़िए पवित्र जल भरकर शिवालयों की ओर रवाना, जगह-जगह लगे राहत कैंप

    54 minutes ago

    1

    0

    कजरी तीज के पावन पर्व के अवसर पर गोंडा के कर्नलगंज स्थित सरयू घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। दूर-दराज से पहुंचे हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में पवित्र स्नान किया और जल भरकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। सरयू घाट से लेकर पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर भक्ति और उत्साह का माहौल है। कांवड़िए सरयू का पवित्र जल लेकर गोंडा और आसपास के जिलों के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। इनमें मुख्य रूप से भीमेश्वर मंदिर, खरगूपुर का ऐतिहासिक बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर, दुखहरणनाथ शिव मंदिर, बाबा प्राणनाथ, बरखंडीनाथ और बलेसरनाथ मंदिर शामिल हैं। कांवड़ियों के जत्थों का शिवालयों की ओर प्रस्थान रात्रि से ही शुरू हो जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठेगा। जगह-जगह लगे कैंप, प्रशासन मुस्तैद कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोगों ने व्यापक प्रबंध किए हैं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह कांवड़ियों के लिए जलपान, फलाहार और विश्राम की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र (मेडिकल कैंप) भी बनाए गए हैं। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा करने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर जिला अस्पताल का रैन बसेरा बंद:गटर के टूटे ढक्कन के पास गुजार रहे रात, पूर्व सांसद जयप्रदा ने बनवाया था
    Next Article
    काशी की सुमेधा के कमाल से भारत को रजत:वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी में 18 साल बाद जीता रजत पदक, ईरान को गोल्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment