Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत:गन्ना लदी ट्राली से टकराई बाइक, आज बहन की लगन आनी थी

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे 16 वर्षीय छात्र जावेद की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना इटियाथोक थाना क्षेत्र के गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र के पास हुई। जावेद अपनी मोटरसाइकिल से इंद्र कुंवरि इंटर कॉलेज इटियाथोक जा रहा था। परीक्षा केंद्र जाते समय उसकी मोटरसाइकिल एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। यह ट्रॉली गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना बेचने जा रहे एक किसान की थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जावेद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 के पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल जावेद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र जावेद कौड़िया थाना क्षेत्र के कस्बा आर्यनगर का निवासी था और राम कुमारी इंटर कॉलेज कौड़िया में पढ़ता था। वह यूपी बोर्ड की हाईस्कूल चित्रकला विषय की अंतिम परीक्षा देने जा रहा था। 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा था इससे पहले भी वह पांच विषयों की परीक्षा मोटरसाइकिल से देकर सकुशल घर लौट चुका था। इस दुखद हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। मृतक जावेद के पिता कलीम अख्तर शटरिंग सर्विस का काम करते हैं। जावेद दो भाइयों और चार बहन में से सबसे छोटा भाई था। बड़े भाई का नाम परवेज खान है जिसकी उम्र 26 साल है जबकि मृतक जावेद की उम्र 16 साल है। मृतक जावेद चार बहन थी जिनमें से दो बहन की शादी हो गई है। घर में चल रही थी शादी की तैयारी दो बहन की अभी शादी नहीं हुई है छोटी बहन 22 वर्षीया शादिया की आज लगन आनी थी। लेकिन बहन की लगन आने से पहले ही भाई की मौत हो गई है। छोटी बहन की शादी 30 तारीख को है उसकी परिवार के लोग तैयारी भी कर रहे थे। सड़क हादसे में जावेद की मौत होने के बाद बहन के लगन जाने का कार्यक्रम भी फिलहाल टल गया है। पूरी तरीके से परिवार के लोग परेशान है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है जो भी व्यक्तिगत घटना के बारे में सुन रहे हैं। वह जावेद के घर पहुंच कर पिता कलीम और उनके परिजनों से मुलाकात करके शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भिजवाया शव इटियाथोक थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि जावेद अपने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से परीक्षा देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गन्ना बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं किसान के ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गए और उसी की टक्कर होने से उनकी मौत हो गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की जांच इटियाथोक पुलिस कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा से 12,200 किमी दूर वाराणसी में रचाई शादी:गंगा किनारे भारतीय परंपरा में बंधे यानिक और मानों,बोले-सपना देखा था पूरा हुआ
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट ने जौनपुर DM पर लगाया जुर्माना:आदेश के बाद भी सरकारी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटवाया, 50 हजार का लगाया दंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment